फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग: मुंबई पुलिस को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिए 10 लाख रुपये

Sun, 10 May 2020 07:36 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

'प्रधानमंत्री केयर्स फंड' और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता देने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई पुलिस कल्याण के लिए भी आगे आए हैं। 

विज्ञापन

 

मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने शनिवार को बताया कि इस सेलिब्रिटी कपल ने पांच-पांच लाख रुपये का योगदान किया है। सिंह ने अपने अधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, 'कोहली और अनुष्का का मुंबई पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए पांच-पांच लाख रुपये योगदान करने के लिए शुक्रिया। आपका योगदान कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मुंबई पुलिस की मदद करेगा।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें