फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni New Avatar: बस ड्राइवर के बाद नए अवतार में दिखे धोनी, बोले- अब बहानेबाजी चलती है

Sun, 06 Mar 2022 08:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बस ड्राइवर के बाद धोनी नए अवतार में नजर आए हैं। इस बार वे घर के बुजुर्ग बने हैं और अपनी बहू से झूठ बोलने को कहते हैं कि उनकी मौत हो चुकी है। धोनी का यह नया रूप भी उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। 
 
विज्ञापन
धोनी का नया अवतार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नया अवतार उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। बस ड्राइवर के बाद धोनी घर के बुजुर्ग सदस्य बने हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बहू को झूठ बोलने को कहा है। इसके बाद धोनी यह भी कहते दिखाई दे रहे हैं कि अब ऐसी बहानेबाजी चलती है। इससे पहल धोनी बस ड्राइवर बने थे। उन्होंने रजनीकांत के लुक में ड्राइवर बनकर बस चलाई थी और आईपीएल का सुपरओवर देखने के लिए बीच सड़क में ही बस रोक दी थी। उनका यह अवतार भी काफी चर्चित रहा था। 
विज्ञापन


अब धोनी घर के बुजुर्ग सदस्य के रूप में दिखाई दे रहे हैं। वो अपने परिवार के साथ मैच देख रहे होते हैं तभी उनके घर का टेलीफोन बजता है। उनका बेटा फोन उठाने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन धोनी उसे रोक देते हैं और बहू को फोन उठाने को कहते हैं। बहू फोन उठती है तो पता चलता है कि कोई धोनी से बात करना चाहता है। इस पर धोनी इशारे से कहते हैं कि उनका निधन हो चुका है। बहू रोने का नाटक करते हुए झूठ बोलती है कि धोनी नहीं रहे और फोन रख देती है। 



आईपीएल के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर हुआ वीडियो 
फोन कटने के बाद धोनी कहते हैं कि यह टाटा आईपीएल है और अब ऐसी बहानेबाजी आम है। आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया गया है। इसके साथ ही लिखा गया है कि टाटा आईपीएल देखने के लिए कुछ भी करेगा। वहीं फैंस से पूछा गया है कि आईपीएल शुरू होने वाला है, आपके क्या प्लान हैं ? 
विज्ञापन


26 मार्च से शुरू होगा आईपीएल
आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। इस बार भी धोनी चेन्नई की टीम की कप्तानी करेंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई ने सभी लीग मैचों के लिए शेड्यूल का एलान भी कर दिया है। मुंबई और पुणे के चार मैदानों में सभी लीग मैच खेले जाएंगे। वहीं प्लेऑफ के मैचों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। धोनी की टीम चेन्नई चार बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन बन चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें