धोनी ने गेंद पकड़ते ही अपनी टीम के साथी रविंद्र जडेजा की तरफ थ्रो करने का एक्शन किया, जिससे जडेजा डर गए। जैसे ही जडेजा इस हरकत पर डरे वैसे ही धोनी हंस पड़े।
धोनी के हंसते ही पूरे मैदान में जोश की लहर दौड़ गई और दर्शकों ने हंसते हुए माहौल खुशनुमा बना दिया। बता दें कि सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया था। चेन्नई के बल्लेबाजों ने इसे बौना साबित करते हुए 1 ओवर पहले ही 180/2 रन बनाकर लक्ष्य पा लिया।