फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायुडू के तूफानी शतक से प्लेऑफ के दरवाजे पर CSK, सनराइजर्स को 8 विकेट से रौंदा

Sun, 13 May 2018 07:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाती रायुडू के नाबाद शतक (100) और  शेन वॉटसन (57) की तूफानी बल्लेबाजी की मदद से चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 46वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा। पुणे के एमसीए स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही सीएसके प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया था। चेन्नई के बल्लेबाजों ने इसे बौना साबित करते हुए 1 ओवर पहले ही 180/2 रन बनाकर लक्ष्य पा लिया। रायुडू के अलावा धोनी ने नाबाद 20 रन बनाए। SRH की ओर से एकमात्र विकेट संदीप शर्मा ने लिया।

रायुडू 62 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 100 और धोनी 20 रन बनाकर नाबाद रहे। यह रायुडू का आईपीएल में पहला शतक है। यह आईपीएल 2018 का चौथा शतक है। इसके पहले क्रिस गेल, शेन वॉटसन, ऋषभ पंत भी इस सीजन में शतक जमा चुके हैं।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके को सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन और अंबाती रायुडू ने तूफानी शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 134 रन की साझेदारी हुई। पहला झटका अर्धशतक जमा चुके शेन वॉटसन (57) के रूप में लगा, वो रन आउट हुए। हालांकि यहां से टीम को जीत दिखनी शुरू हो चुकी थी। मगर अगले ही ओवर में नए बल्लेबाज सुरेश रैना (2) को संदीप शर्मा ने सस्ते में लौटा दिया। मगर धोनी के साथ मिलकर रायुडू ने टीम को जीत दिला दी।

धवन-विलियम्सन के अलावा SRH के बल्लेबाज फ्लॉप

इसके पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH ने शिखर धवन (79) और कप्तान केन विलियम्सन (51) के बीच हुई शतकीय साझेदारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा था। धवन, विलियम्सन के अलावा SRH के लगभग सभी बल्लेबाजों ने आज निराश किया।

सीएसके की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 2 तो ब्रावो और दीपक चहर ने 1-1 विकेट झटके। SRH की शुरुआत तेज गेंदबाज दीपक चहर ने बिगाड़ दी। जब टीम का स्कोर 18 रन था तब महज 2 रन बनाकर एलेक्स हेल्स चलते बने। फिर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान केन विलियम्सन (51) और शिखर धवन (79) के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई।

दोनों ने मिलकर पहले पारी को संभाला फिर जमकर हर गेंदबाज की खबर ली। 123 रन की इस साझेदारी को ड्वेन ब्रावो ने तोड़ा, उन्होंने धवन को भज्जी के हाथों झिलवाया।

अगले ही ओवर की पहली गेंद पर विलियम्सन को शार्दुल ने ब्रावो के हाथों कैच कराया। बाद में बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे (5) को भी शार्दुल ने वापस भेजा। हूडा (11 गेंद पर 21 रन) और शाकिब 8* रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार है: 

इस मुकाबले में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। दोनों ही टीमों में एक-एक बदलाव किए गए।

सीएसके ने जहां कर्ण शर्मा की जगह दीपक चहर को शामिल किया तो सनराइजर्स ने अबतक टूर्नामेंट में कोई खास प्रदर्शन न कर पाने वाले यूसुफ पठान के बदले दीपक हूडा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

टीमें इस प्रकार है: 

चेन्नई सुपर किंग्स : शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, दीपक चहर, हरभजन सिंह, डेविड विली शार्दुल ठाकुर।

सनराइजर्स हैदराबाद : शिखर धवन, एलेक्स हेल्स, केन विलियम्सन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, दीपक हूडा, राशिद खान, श्रीवत्स गोस्वामी, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें