फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बीच मैच में फिर दिखा धोनी का अलग अंदाज, 'सर जडेजा' को डराकर लिए मजे

Sun, 13 May 2018 09:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा
विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार को आईपीएल 2018 के 46वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गई है। अंबाती रायुडू ने बेहतरीन शतक जमाकर चेन्नई को विशाल जीत दिलाई। बहरहाल, मैच में ध्यान का आकर्षण का केंद्र एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी रहे।

विज्ञापन


दरअसल, पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआत बेहद धीमी की थी। पारी का सातवां ओवर चल रहा था जब धोनी ने कुछ ऐसा किया कि फैंस में जोश भर गया और वह अपनी हंसी भी नहीं रोक पाए।

एसआरएच की पारी के सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर यह घटना घटी। हरभजन सिंह की गेंद पर शिखर धवन ने मिडविकेट की दिशा में हलके हाथों से शॉट खेला और एक रन लेने के लिए दौड़ गए। धोनी तेजी से गेंद के पीछे दौड़े ताकि बल्लेबाज दूसरा रन नहीं ले सके जबकि डीप से जडेजा भी दौड़ते हुए गेंद के पास पहुंच रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वो थ्रो जिस पर जडेजा डर गए

धोनी ने गेंद पकड़ते ही अपनी टीम के साथी रविंद्र जडेजा की तरफ थ्रो करने का एक्शन किया, जिससे जडेजा डर गए। जैसे ही जडेजा इस हरकत पर डरे वैसे ही धोनी हंस पड़े।

धोनी के हंसते ही पूरे मैदान में जोश की लहर दौड़ गई और दर्शकों ने हंसते हुए माहौल खुशनुमा बना दिया। बता दें कि  सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया था। चेन्नई के बल्लेबाजों ने इसे बौना साबित करते हुए 1 ओवर पहले ही 180/2 रन बनाकर लक्ष्य पा लिया। 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें