फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी का एक दोहरा शतक और बन गए कई रिकॉर्ड

Mon, 25 Feb 2013 12:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 224 रन ठोकने वाले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस पारी में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। महज 265 गेंदों में 24 चौके और 6 छक्के से सजी इस पारी से धोनी ने दर्शकों को दीवाना कर दिया। आइए धोनी की इस धमाकेदार पारी में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन


सचिन को पीछे छोड़ा
टेस्ट मैच में 224 रनों की पारी खेलकर धोनी बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन के नाम था। उन्होंने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 217 रन बनाए थे।

दोहराया संयोग
इस मैच में धोनी के अलावा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भी शतक लगाया। यह इन दोनों टीमों के बीच दूसरा अवसर है जबकि दोनों कप्तानों ने शतक जमाया। संयोग से इससे पहले 1986 में चेन्नई के इसी मैदान पर दोनों टीमों के कप्तान एलन बोर्डर और कपिल देव ने शतक लगाए थे।
विज्ञापन


रवि शास्त्री के बराबर पहुंचे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में धोनी 6 छक्कों के साथ रवि शास्त्री के साथ पहले नंबर पर आ गए हैं। रवि शास्त्री ने 1986 में 6 छक्के मारे थे।

49 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
इस पारी के बाद धोनी बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड बुधी कुंदरन के नाम दर्ज था। कुंदरन ने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ 192 रन बनाए थे।

किसी विकेटकीपर ने नहीं की इतनी धुनाई
दोहरा शतक लगाने वाले धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए। उनसे पहले तस्लीम आरीफ ने 1980 में 210 रनों की पारी खेली थी।

चार हजारी विकेटकीपर
एमएस धोनी 7वें ऐसे विकेटकीपर हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4,000 से अधिक रन बनाए हैं। इस ग्रुप में उनका औसत सिर्फ एंडी फ्लावर और एडम गिलक्रिस्ट से ही कम है।

बनाया सर्वश्रेष्ठ स्कोर
धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाने के साथ ही अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया। इससे पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 148 रन था, जो उन्होंने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में बनाया था।

लक्ष्मण के पीछे पहुंचे
धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 प्रमुख भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड वीवीएस लक्ष्मण के नाम है, जिन्होंने 2001 में कोलकाता में 281 रनों की पारी खेली थी। इसके साथ ही 2000 के बाद से भारतीय खिलाडि़यों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 दोहरे शतक लगाए हैं।

अजहर को पीछे छोड़ा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रनों की इस पारी के बाद धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था। अजहरुद्दीन ने कोलकाता में 1998 में 163 रनों की पारी खेली थी।

इन जैसा कप्तान कोई नहीं
धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों (टेस्ट, वन-डे और 20-20) में सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 227 पारियों में 49.37 की औसत से 8,214 रन बनाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था। उन्होंने 230 पारियों में 40.88 की औसत से 8095 रन बनाया था।

श्रीकांत रह गए पीछे
स्ट्राइक रेट के मामले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में धोनी (84.52) का स्थान चौथा हो गया है। यह रिकॉर्ड फिलहाल के. श्रीकांत (99.14) के नाम है।

गावस्कर का भी रिकॉर्ड टूटा
औसत के मामले में 2,000 से अधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तानों में धोनी (45.20) तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर हैं।

ब्रेडमैन की बराबरी
धोनी ने टेस्ट मैच के आखिरी सत्र में 100 से अधिक रन बनाने के मामले में सर डॉन ब्रेडमैन के बराबर पहुंच गए हैं। ब्रेडमैन ने 1947 में भारत के ही खिलाफ एडिलेड में हुए टेस्ट मुकाबले में 107 रन बनाए थे।
विज्ञापन


मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें