फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के संन्यास पर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, खुद करीबी दोस्त का आया बयान

Sat, 20 Jul 2019 11:58 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी के मित्र और व्यवसायी साझीदार अरुण पांडे ने शुक्रवार को कहा कि इस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की अभी संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है, भले ही उनके भविष्य को लेकर अटकलबाजियां चल रही हों। 

विज्ञापन


भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद धोनी के भविष्य को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं। पांडे ने पीटीआई से कहा, 'उसकी अभी तुरंत संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है। उस जैसे महान खिलाड़ी के भविष्य को लेकर चल रही लगातार अटकलें काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं।' 

पांडे की यह प्रतिक्रिया रविवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम चयन से पहले आई है। धोनी की योजना को लेकर स्थिति तभी स्पष्ट हो पाएगी जब तीन अगस्त से शुरू होने वाले दौरे के लिए टीम चुन ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई अधिकारियों के दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान से बात करने की उम्मीद है। पांडे लंबे समय से धोनी से जुड़े हुए हैं और खेल प्रबंधन कंपनी रिति स्पोर्ट्स के संचालन के अलावा उनके व्यावसायिक मामलों को भी देखते हैं। 

विश्व कप के बाद चयनकर्ता भविष्य के बारे में सोच रहे हैं और ऐसे में 38 साल का खिलाड़ी टीम में पहली पसंद नहीं होगा। धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। उनके असंख्य प्रशंसक चाहते हैं कि वह खेलना जारी रखें जबकि कुछ बल्लेबाज के तौर पर उनकी काबिलियत पर सवाल उठा रहे हैं। 

धोनी की कप्तानी में भारत ने सभी आईसीसी प्रतियोगिताओं - विश्व कप, विश्व टी20 और चैम्पियंस ट्रॉफी में ट्राफी जीती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें