एक्सप्रेस न्यूज' की माने तो इंजमाम ने अप्रैल 2016 में मुख्य चयनकर्ता का पद संभाला था। विश्व कप 2019 को देखते हुए उनके कार्यकाल को तीन महीने के लिए पीसीबी ने बढ़ा दिया। करार के मुताबिक, इंजमाम को टीम के किसी सीरीज को जीतने पर उन्हें मिलने वाले मेहनताने का 25 फीसदी और आईसीसी इवेंट में टीम की खिताबी फतह पर मेहनताने का सौ फीसदी मिलता था। चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने पर उन्हें भी सरकार से एक करोड़ रुपये मिले थे। इस तरह कुल मिलाकर उन्हें तीन साल में लगभग छह करोड़ रुपये मिले।
'एक्सप्रेस न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार वनडे में पाकिस्तान 30 अप्रैल को नौवें नंबर पर था। अब यह टीम छठे नंबर पर है। वहीं टी20 रैंकिंग में पाक टॉप टीमों में नहीं थी लेकिन अब वह नंबर 1 टीम है। इंजमाम जब पाक टीम के मुख्य चयनकर्ता बने, उस वक्त पाकिस्तानी टीम नंबर एक थी लेकिन, लगातार हार के बाद टीम टेस्ट रैंकिंग में फिसलकर सातवें स्थान तक जा पहुंची। इंजमाम के कार्यकाल के दौरान टीम ने 28 टेस्ट मैच खेले जिसमें से 10 में उसे जीत और 17 में हार मिली और एक टेस्ट ड्रॉ रहा।