फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा, माही को पहले से पता था टीम से छुट्टी होना तय

Mon, 29 Oct 2018 06:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
महेंद्र सिंह धोनी को वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 से बाहर किए जाने के बाद हर क्रिकेट प्रेमी सन्न है। दुनिया भर में फैले माही के फैंस के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं थी। अब इस मामले से जुड़ी एक और बड़ी खबर आ रही है।

धोनी को टीम से बाहर करने में इन दो खिलाड़ियों की थी रजामंदी, पहले ही बन चुका था प्लान!
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : crictracker
शुक्रवार रात से सवालों में घिरे एमएसके प्रसाद ने अब एक बड़ा खुलासा किया है। मुख्य चयनकर्ता की माने तो धोनी को टीम से बाहर रखने की जानकारी पहले ही दी जा चुकी थी। 

एमएस धोनी: दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर का बल्ला आज रन बनाने को बेताब
विज्ञापन

3 of 6
एमएसके प्रसाद - फोटो : zee news
बकौल प्रसाद, 'मैंने खुद इस बारे में धोनी से बात की थी और उन्होंने खुशी-खुशी इस बात को स्वीकार कर लिया था। मैंने उन्हें बताया कि हमें अब दूसरे विकेटकीपर की तलाश करनी चाहिए तो उन्होंने खुशी के साथ मेरी इस बात का समर्थन किया।' 

 

4 of 6
मुख्य चयनकर्ता ने कहा, 'हम टीम के लिए दूसरे विकेटकीपर की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में ऋषभ हैं लेकिन दिनेश कार्तिक ने भी टी-20 में खराब प्रदर्शन नहीं किया है इसलिए दोनों को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में जगह मिली है।' 
विज्ञापन

5 of 6
ऋषभ पंत युवा हैं और उन्होंने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया। उनके खेल से चयनकर्ता और बोर्ड दोनों ही प्रभावित हैं। इस वजह से उन्हें पहले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज के दौरान बतौर बल्लेबाज खेलने का मौका मिल गया इसके बाद उन्हें अब टी-20 टीम में भा जगह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वहीं दूसरी तरफ दिनेश कार्तिक ने साल 2004 में धोनी के डेब्यू से तीन महीने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। वे लंबे अरसे से टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में शामिल रहे लेकिन धोनी की उपस्थिति में उन्हें मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला। डीके को वनडे में जो भी गिने-चुने मौके मिले उन्होंने उसमें भी अपनी उपयोगिता साबित की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें