ड्रोन उड़ाने के लिए प्रमाणित हुए धोनी
गरुड़ा एयरोस्पेस ने अब तक 2500 से अधिक उम्मीदवार पायलटों को अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रशिक्षित किया है। 44 साल के धोनी ने साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। कठोर ट्रेनिंग प्रोग्राम पूरा करने के बाद धोनी अब ड्रोन उड़ाने के लिए प्रमाणित हो गए हैं। यह ट्रेनिंग सर्टिफाइड और सुरक्षित ड्रोन संचालन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें सैद्धांतिक ग्राउंड क्लास के साथ-साथ सिमुलेटर और वास्तविक ड्रोन पर गहन व्यावहारिक उड़ान सत्र भी शामिल हैं। मौजूदा वक्त में वो केवल आईपीएल में सक्रिय हैं और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रतिनिधित्व करते हैं।