'मेरे लिए इम्पैक्ट प्लेयर नियम का फायदा नहीं'
जियो-हॉटस्टार पर 'द MSD एक्सपीरियंस' में नियम के बारे में बोलते हुए धोनी ने कहा कि जब इसे 2023 में लाया गया था, तो इसकी वास्तव में आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि यह नियम कभी कभार उनकी मदद करता है और कभी-कभी नहीं। उन्होंने कहा, 'जब यह नियम लागू किया गया तो मुझे लगा कि उस समय इसकी वास्तव में जरूरत नहीं थी। एक तरह से यह मेरी मदद कभी कर देता है, लेकिन साथ ही यह ज्यादातर समय नहीं करता है। मैं अब भी अपनी विकेटकीपिंग करता हूं इसलिए मैं इम्पैक्ट प्लेयर नहीं हूं। मुझे खेल में शामिल होना ही होगा।'
IPL 2025: जीता हुआ मैच हारने के बाद LSG के मालिक गोयनका से बात करते दिखे कप्तान पंत, फैंस ने राहुल को किया याद
मुंबई इंडियंस से प्रतिद्वंद्विता पर धोनी का बयान
यह पूछने पर कि क्या चिर प्रतिद्वंद्वी और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करना उनकी खूबी है? धोनी ने कहा कि विरोधी टीम उनके लिए मायने नहीं रखती और वह सभी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है। एक बल्लेबाज के तौर पर मैं सभी टीमों के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहता हूं। जिस टीम के खिलाफ मैं बल्लेबाजी कर रहा हूं, टीम मुझसे क्या चाहती है, उसके मुताबिक आप बल्लेबाजी और प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं।
IPL 2025: जानें लखनऊ की खराब गेंदबाजी की वजह, चार तेज गेंदबाज चोटिल, NCA से फिटनेस सर्टिफिकेट का कर रहे इंतजार
धोनी के लिए जीतना मायने रखता है
उन्होंने कहा, 'निजी तौर पर मेरे लिए विरोधी मायने नहीं रखता। खेल जीतना मायने रखता है। यह मामला है चाहे वह मुंबई हो या कोई अन्य फ्रेंचाइजी। लेकिन हां, यह एक चर्चा का विषय है। लोग प्रतिद्वंद्विता के बारे में बात करना पसंद करते हैं और यह पूरे आईपीएल के लिए अच्छा है। जब आप सफलतापूर्वक दो फ्रेंचाइजी के बीच प्रतिद्वंद्विता बनाते हैं, तो यह एक डर्बी गेम की तरह हो जाता है, जहां ए बनाम बी हमेशा एक बड़ा मैच होता है। आप इसके बारे में बात कर सकते हैं, आंकड़ों का उपयोग कर सकते हैं, अतीत को देख सकते हैं। हम 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं, इसलिए हमारे पास बहुत सारे आंकड़े हैं।' सीएसके का अगला गेम 28 मार्च को चेन्नई के चेपक के अपने घरेलू मैदान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ होगा।