फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया और पत्नी के साथ छुट्टियां एंजॉय कर रहे एमएस धोनी, देखें VIDEO

Thu, 15 Mar 2018 10:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ms dhoni
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के हालिया दौरे के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत एमएस धोनी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है। ऐसे में इन खिलाड़ियों को लंबे समय के बाद अपने परिवार के साथ जुड़ने का मौका मिला है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी अपनी पत्नी और बेटी के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट पर अब तक करीब 10 लाख से भी ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

विज्ञापन

5 लाख से ज्यादा यूजर इसे लाइक कर चुके हैं इसे पोस्ट करते हुए धोनी ने कैप्शन में लिखा, 'फन टाइम विद फैमिली'। यह वीडियो तस्वीरों को मिलाकर बनाया गया है। इस वीडियो में धोनी अपने डॉग्स के साथ खेल रहे हैं। वैसे यह पहला ऐसा समय नहीं है जब धोनी ने अपनी बिटिया का वीडियो शेयर किया है। दौरे से लौटने के बाद वह अक्सर इस तरह का वीडियो अपलोड कर अपने फैंस को खुश रखते हैं।
 

इससे पहले एक फुटबॉल मैच के दौरान धोनी ने एक वीडियो फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उस मैच में धोनी की बेटी जीवा अपने पापा को पानी पिलाते हुए नजर आई थईं। धोनी के इस वीडियो को भी फैंस ने काफी पसंद किया था।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें