सिर्फ आईपीएल खेल रहे हैं धोनी
41 साल के धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से वो सिर्फ आईपीएल खेल रहे हैं। 2021 में उन्होंने अपनी टीम चेन्नई को चौथी बार आईपीएल का चैंपियन बनाया था। हालांकि, 2022 में चेन्नई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और यह टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। चेन्नई इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी थी। अब धोनी 2023 में चेन्नई के लिए आखिरी आईपीएल खेल सकते हैं।