फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेसमैन धोनी: इस स्टार्टअप में बने हिस्सेदार, लॉन्च की हेलिकॉप्टर शॉट वाली चॉकलेट

Tue, 06 Apr 2021 01:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खाद्य और पेय पदार्थ स्टार्टअप 'सेवन इंक ब्रूज' के हिस्सेदार बन गए हैं और उनके अपने मशहूर हेलिकॉप्टर शॉट से प्रेरित चॉकलेट भी मंगलवार को लांच की। मुंबई स्थित इस कंपनी के संस्थापक मोहित भागचंदानी और सह संस्थापक आदिल मिस्त्री तथा क्रुणाल पटेल हैं।

विज्ञापन


चॉकलेट और पेय पदार्थों (अल्कोहल और बिना अल्कोहल वाले) की नई रेंज ब्रांड 'कॉप्टर सेवन' के तहत लांच की गई जो धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट और उनकी जर्सी से प्रेरित है। धोनी ने कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, 'जब आप किसी कंपनी के नजरिए से प्रभावित होते हैं तो यह भागीदारी और सार्थक हो जाती है। मुझे इस कंपनी का हिस्सेदार बनने की बहुत खुशी है।'
विज्ञापन


मुंबई, पुणे, गोवा और बेंगलुरु में लॉन्च के बाद उत्पादों को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, पंजाब और चंडीगढ में भी लांच किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें