फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के ताज में एक और नगीना, लेकिन बादशाहत तो किंग कोहली के ही पास है

Fri, 08 Jan 2021 07:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धियों के ताज में एक और नगीना जुड़ गया है। वह सोशल मीडिया सनसनी बन गए हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद भी माही के प्रशंसकों में कोई कमी नहीं आई है। हालांकि, वह इस मामले में किंग कोहली से पीछे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
धोनी और विराट - फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, इस पूर्व भारतीय कप्तान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब 30 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस मामले में धोनी विराट से एक कदम पीछे हैं यानी दूसरे नंबर पर हैं। 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर फिलहाल 88 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बता दें कि धोनी अब क्रिकेटरों की लिस्ट में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फैन फॉलोविंग वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
एमएस धोनी - फोटो : Social Media
दरअसल, दोनों खिलाड़ियों के बीच इस मामले में थोड़ा फासला इस वजह से भी हो सकता है कि क्योंकि धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर केवल 108 पोस्ट किए हैं, जबकि विराट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1109 पोस्ट हैं।15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी सुर्खियों में बने रहते हैं। काफी टाइम बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को कोई वीडियो पोस्ट किया है।
विज्ञापन

4 of 4
एमएस धोनी - फोटो : instagram@mahi7781
बता दें कि धोनी ने आखिरी बार इंस्टाग्राम पर तब वीडियो पोस्ट किया था, जब उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा की थी। इस वीडियो में माही रांची में अपने फार्महाउस पर उगाई स्ट्रॉबेरी का मजा ले रहे हैं। धोनी ने कैप्शन में लिखा है, 'अगर मैं इसी तरह फार्म आकर स्ट्रॉबेरी खाता रहा तो बाजार के लिए स्ट्रॉबेरी बचेगी ही नहीं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें