फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: शुभमन गिल ने दूसरे ही मैच में लगाया अर्धशतक, हासिल कर ली बड़ी उपलब्धि

Fri, 08 Jan 2021 07:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 4
शुभमन गिल - फोटो : twitter@ICC
भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने दूसरे टेस्ट मैच में अर्धशतक जड़कर सबका दिल जीत लिया। मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू करने वाले गिल तब 45 रन ही बना पाए थे लेकिन सिडनी में उन्होंने मौका नहीं गंवाया। 21 वर्षीय गिल ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का डटकर सामना किया। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 70 रनों की अहम साझेदारी भी की। 
विज्ञापन

2 of 4
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर @RealShubmanGill
गिल ने अपनी अर्धशतकीय पारी के साथ ही एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है। दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन अब ऑस्ट्रेलिया में भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 21 साल की उम्र में यह अर्धशतक लगाया। उन्होंने आउट होने से पहले 101 गेंदों में 50 रन बनाए।
विज्ञापन

3 of 4
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर
यही नहीं शुभमन एशिया के बाहर 50 से अधिक का स्कोर करने वाले चौथे सबसे युवा ओपनर भी बन गए हैं। फिलहाल इस मामले में अभी भी शीर्ष पर रवि शास्त्री का नाम दर्ज है। उन्होंने 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ 20 साल की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर
इसके अलावा गिल और रोहित की जोड़ी ने टीम इंडिया के लिए 14 पारियों के बाद पहले विकेट के लिए 50 से अधिक रन की साझेदारी की। हालांकि लंबे समय बाद वापसी कर रहे रोहित मात्र 26 रन ही बना पाए और हेजलवुड का शिकार बने। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें