फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतकवीर धोनी की पारी से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें

Mon, 21 Oct 2013 09:26 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली में महज 121 गेंदों में 139 रनों की अविजित पारी खेलने वाले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यह पारी खेलकर कई मुकाम को छुआ है।
विज्ञापन


धोनी ऐसे समय बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे जब टीम इंडिया संकट में थी और 76 रन पर चार बड़े विकेट गिर चुके थे।

इसके बाद उन्होंने मोहाली में शतक जड़ने का कारनामा तो दिखाया ही साथ ही अपना वो दमखम दिखाया जिस पर उनके लाखों प्रशंसक दीवाने हैं।

आइए, जानते हैं कि मोहाली वनडे में उनकी पारी से जुड़ी पांच दिलचस्प बातें।   

सातवें आसमान पर कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी ने लंबे समय बाद अपनी चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने भारतीय पारी की आखिरी ओवर में दो छक्का और एक चौका जड़कर टीम का स्कोर तीन सौ के पार पहुंचा दिया।

भारतीय कप्तान ने मोहाली में शतक जमाने के अलावा बतौर कप्तान पांच हजार रन बनाने का कारनामा कर डाला। वह ऐसा करने वाले भारत के तीसरे और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन


धोनी से पहले भारत की ओर से यह कारनामा मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली ही कर सके हैं।

छक्के के लिए एक रन नहीं
कप्तान धोनी मैदान पर अक्सर कड़े फैसले लेते नजर आते हैं। ऐसा ही नजारा देखने को मिला भारतीय पारी के दौरान।

कप्तान धोनी 49वें ओवर में क्रीज पर थे और उनके साथ विनय कुमार बल्लेबाजी कर रहे थे।

महेंद्र सिंह धोनी ने शेन वॉटसन के इस ओवर में दो बार एक-एक रन लेने से इनकार किया। लेकिन पांचवीं गेंद पर लांग ऑफ पर जोरदार छक्का जड़ दिया।

इसके बाद अंतिम ओवर में भी दो गगनचुंबी छक्के लगाए।

जीवनदान के बाद ठोके 34 रन
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली के साथ पांचवें विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती प्रदान की। इसके बाद धोनी ने आर अश्विन के साथ सातवें विकेट के लिए 76 रन जोड़ डाले।
विज्ञापन


अंत में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों में 60 रन ठोक दिए। हालांकि उनकी यह शानदार पारी बेदाग नहीं रही। उन्हें 49वें ओवर की पहली गेंद पर ब्रैड हैडिन ने आसान जीवनदान दे दिया।

हैडिन के जीवनदान का फायदा उठाते हुए उन्होंने 34 रन और जड़ दिए।

मोहाली में पहले शतकवीर भारतीय
मोहाली में अब तक एक भी भारतीय बल्लेबाज वनडे में शतक नहीं जमा सका है। इससे पहले इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ भारतीय स्कोर सचिन तेंदुलकर के नाम था।

तेंदुलकर ने इस मैदान पर 99 रनों की पारी खेली थी। लेकिन आज धोनी ने इस मैदान पर शतक लगाकर शतक के सूखे को भी खत्म कर दिया।

अंतिम 10 ओवर में 101 रन
कप्तान धोनी ने स्लॉग ओवरों में एक छोर संभालते हुए कंगारू गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और अंतिम 10 ओवरों में 101 रन ठोक दिए।

उन्होंने यह बल्लेबाजी उस समय की जब पुछल्ले बल्लेबाज उनका साथ दे रहे थे। इस मैच में धोनी और विराट कोहली को छोड़कर सारे दिग्गज फ्लॉप हो चुके थे।

धोनी ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को तीन सौ के पार पहुंचाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें