फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर ने की मां को घर से निकालने की साजिश

Sat, 29 Jun 2013 02:12 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी पर उनकी मां ने ही गंभीर आरोप लगाए हैं। मोहाली स्थित फेज 5 निवासी 70 वर्षीय मोहिंदर कौर ने सेक्टर 27 स्थित प्रेस क्लब में गोनी पर आरोप लगाए कि वह अपने भाई, भाभी और पत्नी के साथ मिलकर उसकी प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसे घर से निकालना चाहता है।
विज्ञापन


मां ने आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं, जबकि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने वाले मनप्रीत सिंह गोनी की मां ने आरोप लगाया कि उन्हें घर से बाहर निकालने की साजिश रचने के पीछे मनप्रीत सिंह गोनी के साथ उनके बड़े बेटे मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी भी शामिल हैं।

फेज 5 स्थित मकान नंबर 1686 में नीचे मेहिंदर कौर अकेले रहती हैं। उसी मकान की पहली मंजिल पर बड़ा बेटा मनमोहन सिंह अपनी पत्नी के साथ रहता है, जबकि गोनी फेज 5 में अपनी पत्नी के साथ अलग से रहता है। 2008 में भी मां-बेटा का यह विवाद काफी सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन

 
बीमार मां के पास नहीं आय का साधन
मां मोहिंदर कौर ने कहा कि उनके पास आय का कोई साधन नहीं है। बीपी की बीमारी है, दवाओं का खर्च चलाने के लिए पीजी चलाया था, जिसे बड़े बटे और उसकी पत्नी ने बंद करवा दिया। गोनी को आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब ने लगभग ढाई करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, उनकी मां अच्छे इलाज को भी तरस रही है।
विज्ञापन


पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
मोहिंदर कौर ने बताया कि उन्होंने 11 जून को मोहाली के एसएसपी और थाना फेज एक में शिकायत दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें