फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली और पंजाब का भाग्य बदलेंगे नए कप्तान

Fri, 08 Apr 2016 10:16 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
आईपीएल के इस संस्करण में अगर नई टीमें हैं तो टीमों के नए कप्तान भी ताल ठोकने को तैयार हैं। सच्चाई यह है कि इस आईपीएल में नए कप्तान सुरेश रैना, जहीर खान और डेविड मिलर के समक्ष महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे जमे-जमाए पुरानों की बादशाहत तोड़ने की बड़ी चुनौती सामने होगी।
विज्ञापन


कप्तानों के मामले में जहां कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू का भाग्य ने अच्छा साथ दिया है, वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब सबसे बदकिस्मत रहे हैं। डेयरडेविल्स ने अब तक आईपीएल में आठ कप्तानों पर दांव आजमाया है। फिर भी उनकी तलाश पूरी नहीं हुई।

इस बार इस टीम ने वेटरन जहीर खान पर दांव आजमाया है। किंग्स इलेवन ने भी अब तक छह कप्तान टीम को दिए हैं। इस बार टीम ने सातवां दांव दक्षिण अफ्रीकी धुरंधर डेविड मिलर पर आजमाया है।
विज्ञापन


अब देखने वाली बात यह होगी कि नए कप्तानों के दम पर इन टीमों की इस आईपीएल में तकदीर बदलेगी या नहीं। दिल्ली के लिए अब तक वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, जेम्स होप्स (केवल तीन मैच), महेला जयवर्धने, डेविड वार्नर, केविन पीटरसन, जेपी ड्यूमिनी ने कप्तानी की है, लेकिन ये सभी दिल्ली की किस्मत नहीं बदल सके।

वहीं किंग्स इलेवन के लिए युवराज सिंह, कुमार संगकारा, महेला जयवर्धनी, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड हसी और जार्ज बैली ने कप्तानी की है। हालांकि मुंबई इंडियंस के भी छह कप्तान रह चुके हैं, लेकिन रोहित शर्मा पिछले तीन संस्करणों से टीम की लगातार कमान संभाले हुए हैं। इस आईपीएल में खेल रही कोलकाता नाइटराइडर्स ऐसी टीम है जिसके सिर्फ तीन कप्तान रहे हैं। इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ही कप्तान रहे हैं।

रोहित सबसे सफल और धोनी सर्वाधिक मैचों के है कप्तान
पुणे के कप्तान धोनी ने अब तक सबसे ज्यादा 96 मैचों में कप्तानी की है। उनके  जीतने और हारने का प्रतिशत 61.05 है। इस मामले में रोहित शर्मा धोनी से आगे हैं।

उनके जीतने और हारने का 76.92 प्रतिशत आईपीएल में सबसे अच्छा है। एडम गिलक्रिस्ट 58 हार के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबले हारने वाले कप्तान हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें