फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: 'गड़बड़ी की हद!' भारत की रणनीति पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, सुंदर को लेकर उठाए गंभीर पर सवाल

Tue, 25 Nov 2025 12:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दूसरे टेस्ट में एक और फेरबदल हुआ। इस बार सुदर्शन को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया और उन्हें नंबर तीन पर भेजा गया। वहीं, पिछले मैच में दो अच्छी पारियां खेलने वाले सुंदर को सीधे नंबर आठ पर गिरा दिया गया। इस फैसले ने आलोचना की आग को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेस्ट टीम की चयन रणनीति और बैटिंग ऑर्डर अब चर्चा से ज्यादा सवालों में घिर चुका है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जो निर्णय लिए गए हैं, उन्होंने भारतीय क्रिकेट फैन्स से लेकर पूर्व खिलाड़ियों तक सभी को हैरान किया है। सबसे बड़ा विवाद रहा नंबर-तीन की बल्लेबाजी पोजिशन को लेकर। सीरीज से पहले करुण नायर और साई सुदर्शन को इस जगह के विकल्प के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन गुवाहाटी टेस्ट में अचानक वॉशिंगटन सुंदर को नंबर तीन पर भेजा गया, वह भी तब जब सुदर्शन टीम में थे, लेकिन प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी गई थी।

विज्ञापन

बार-बार बदलते फैसले और बढ़ते सवाल
दूसरे टेस्ट में एक और फेरबदल हुआ। इस बार सुदर्शन को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया और उन्हें नंबर तीन पर भेजा गया। वहीं, पिछले मैच में दो अच्छी पारियां खेलने वाले सुंदर को सीधे नंबर आठ पर गिरा दिया गया। इस फैसले ने आलोचना की आग को और बढ़ा दिया। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डोडा गणेश ने अपने एक्स पोस्ट में टीम प्रबंधन को निशाना बनाते हुए लिखा, 'सुंदर को नंबर तीन पर दो बेहतरीन पारियां खेलने के बाद अगले ही मैच में नंबर आठ पर भेज दिया गया। इससे ज्यादा कन्फ्यूज्ड भारतीय टेस्ट टीम कभी नहीं देखी।'

कुलदीप-सुंदर ने बचाई कुछ इज्जत
भारत की पहली पारी सिर्फ 201 रन पर सिमट गई। जहां टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा, वहीं वॉशिंगटन सुंदर (48) और कुलदीप यादव (134 गेंदों पर 19) ने मिलकर 72 रन की साझेदारी कर भारत की पारी में कुछ सम्मान बचाया। अगर यह साझेदारी नहीं होती, तो स्थिति और भी शर्मनाक हो सकती थी। मार्को यानसेन ने 6/48 के आंकड़ों के साथ भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ी, जबकि साइमन हार्मर ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

फैन्स का सवाल- रणनीति कहां है?
इस प्रदर्शन और चयन के फैसलों ने एक बड़ा सवाल उठा दिया है। क्या भारतीय टीम के पास कोई स्पष्ट टेस्ट योजना है, या सब कुछ प्रयोगों पर चल रहा है? जब एक खिलाड़ी को प्रदर्शन के बावजूद उचित जगह नहीं मिलती और युवा बल्लेबाज बिना तैयारी के बार-बार ऑर्डर में उछाले जाते हैं, तब यह कन्फ्यूजन सिर्फ टीम का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल बन जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें