फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup Trophy Controversy: आईसीसी मीटिंग से डरे PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी! बैठक में शामिल होने की संभावना कम

Tue, 04 Nov 2025 04:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खेल की वैश्विक संस्था के कार्यकारी बोर्ड की दुबई में होने वाली बैठक में नकवी के भाग लेने की संभावना नहीं है। बताया जा रहा है कि नकवी घरेलू राजनीतिक मुद्दों के कारण व्यस्त हैं।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजेता भारतीय टीम की ट्रॉफी लेकर भागने वाले मोहसिन नकवी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बैठक से भी मुंह चुरा रहे हैं। खेल की वैश्विक संस्था के कार्यकारी बोर्ड की दुबई में होने वाली बैठक में उनके भाग लेने की संभावना नहीं है। बताया जा रहा है कि नकवी घरेलू राजनीतिक मुद्दों के कारण व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नकवी के शामिल होने की संभावना कम
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष नकवी को ट्रॉफी नहीं सौंपने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की नाराजगी का सामना करना पड़ा, क्योंकि विजेता टीम के खिलाड़ियों ने उनके भारत विरोधी बयानों के कारण ट्रॉफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। आईसीसी की चार दिवसीय बैठक मंगलवार को शुरू हुई। पीसीबी सूत्र ने यह नहीं बताया कि उनकी उपस्थिति में कौन से राजनीतिक मुद्दे आड़े आएंगे। नकवी अपने देश में गृह मंत्री भी हैं और पिछले साल जय शाह के विश्व संस्था का अध्यक्ष चुने जाने के बाद से उन्होंने आईसीसी की बैठकों में भाग नहीं लिया है।

पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड के मुख्य संचालन अधिकारी सुमैर सैयद मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे और अगर नकवी दुबई की यात्रा नहीं कर पाते हैं तो वह सात नवंबर को होने वाली कार्यकारी बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। एशिया कप ट्रॉफी दुबई में एशियाई क्रिकेट परिषद के मुख्यालय में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें