फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में सबसे ज्यादा कमाता है ये क्रिकेटर, जानिए कोहली से है कितना पीछे

Thu, 28 Jul 2016 09:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम - फोटो : getty
विज्ञापन
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज पाकिस्तान के सबसे ज्यादा कमाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 46 क्रिकेटरों के 55 करोड़ रुपए चुका दिए हैं। यह पैसा खिलाड़ियों को मैच फीस और बोनस के एवज में दिए गए हैं।
विज्ञापन


अजहर अली, युनिस खान और मिस्बाह उल हक टॉप कमाई वाले बाकी खिलाड़ी हैं। हफीज साल 2015-16 में सबसे ज्यादा कमाई वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं।

इस दौरान हफीज ने 3 करोड़ 90 लाख रुपए कमाए। पीसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा कीमत उन्हें ही अदा की गई। पीसीबी ने दो साल के बाद खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट और फीस बढ़ाई थी।

शाहिद अफरीदी की कमाई चौंका देंगी

शाहिद अफरीदी - फोटो : getty
पीसीबी द्वारा अंतरराज्जीय समन्वय मंत्रालय को भेजे गए दस्तावेजों के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष पीसीबी ने 46 खिलाड़ियों को 55 करोड़ रुपए चुकाए। यह पैसा सभी फॉर्मेट के लिए चुकाया गया।

इसमें कोई संदेह नहीं की जो खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं, उन्हें सबसे ज्यादा पैसा मिला है। हफीज के बाद, सरफराज अहमद सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बने। सरफराज को 3 करोड़ 30 लाख रुपए मिले।

मगर शाहीद अफरीदी की कमाई सबसे ज्यादा चौकाने वाली है। पाकिस्तान के लिए सिर्फ टी-20 क्रिकेट खेलने वाले अफरीदी 1 करोड़ 80 लाख रुपए चुकाए गए।
विज्ञापन

पाकिस्तान टीम - फोटो : getty
अन्य खिलाड़ियों में अजहर अली को 3 करोड़, युनिस खान और मिस्बाह उल हक को 2 करोड़ 40 लाख रुपए, अहमद शहजाद को 2 करोड़ 80 रुपए, शोएब मलिक को 2 करोड़ 60 लाख रुपए चुकाए गए। कुछ खिलाड़ियों को टैक्स और आय विभाग से काफी दिक्कतें हुई हैं क्योंकि उन्होंने अपनी पूरी कमाई नहीं बताई।

वही बीसीसीआई की बात करें तो अपने ‘ए’ ग्रेड खिलाड़ियों को सालाना एक करोड़ रुपए के अलावा बोर्ड मैच फीस के रूप में खिलाड़ियों को हर टेस्ट के लिए 5 लाख, वनडे के लिए 3 लाख और टी-20 के लिए 1.5 लाख रुपए देता है।

इसके अलावा अच्छे प्रदर्शन के लिए कई तरह के बोनस भी दिए जाते हैं। इस तरह विराट कोहली कमाई के मामले में पाक क्रिकेटरों से कहीं आगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें