मोहम्मद सिराज
- फोटो : twitter
मेहमान टीम के इस ऑलराउंडर ने जब सिराज को अपशब्द कहे तो कोहली उनके (स्टोक्स) साथ चर्चा करते हुए दिखे। पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद सिराज ने इस घटना का खुलासा करते हुए कहा, 'वह मेरे खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था, इसलिए विराट भाई ने हस्तक्षेप किया और इससे अच्छी तरह से निपटे। मैदान पर इस तरह की चीजें होती हैं।' हालांकि, कप्तान विराट कोहली ने मैदान पर हुई इस घटना को अच्छी तरह संभाला।