फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काश वो आज मेरे साथ होते', मैच के बाद अब्बू को याद कर सिराज की आंखें भर आईं

Mon, 18 Jan 2021 10:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बार बार अपने पिता को याद कर भावुक हो जाते हैं। ब्रिस्बेन टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में पांच विकेट लेने वाले सिराज की मैच के बाद आंखें भर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter
अपने टेस्ट करियर में पहली बार पारी में पांच विकेट लेने के बाद मोहम्मद सिराज ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, सबसे ज्यादा जो मुझे सपोर्ट करते थे वो मेरे पिता थे। उनका सपना था कि मैं भारत के लिए खेलूं और देश का नाम रौशन करूं। अब मेरा  माइंडसेट यही है कि मैं उनके सपने को पूरा करते जाऊं। काश वो आज मेरे साथ होते तो बहुत खुश होते। उनकी दुआ थी जो आज मैंने पांच विकेट लिया। मैं निःशब्द हूं। इस प्रदर्शन के बारे में मैं कुछ बोल नहीं सकता है।' 
विज्ञापन

3 of 5
ब्रिस्बेन टेस्ट में पांच विकेट लेने के बाद सिराज को बुमराह ने गले से लगा लिया - फोटो : ट्विटर @BCCI
दरअसल, सिराज ने चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 73 रन देकर पांच विकेट लिए। यह पहली बार नहीं है जब पिता को याद कर सिराज की आखें भर आईं। इससे पहले सिडनी टेस्ट के पहले दिन जब दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंची तो सिराज  भावुक होकर रोने लगे थे।

4 of 5
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media
खेल खत्म होने के बाद जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'उस समय पिता की याद आ गई। मैं बहुत भावुक था। वह मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते थे।' सिराज ने आगे कहा, 'काश वह मुझे भारत के लिए खेलते हुए देख पाते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media
बता दें कि पिछले साल नवंबर में सिराज के पिता का निधन हो गया था। इस तेज गेंदबाज ने भारत के लिए खेलने के सपने को पूरा करने के लिए तब ऑस्ट्रेलिया में ही रुकने का फैसला किया था। मगर अपनी जिंदगी के सबसे नाजुक मोड़ से गुजर रहे सिराज ने अपने पिता के सपने को साकार किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें