फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: हेड से नोकझोंक के बाद एडिलेड में सिराज की हुई हूटिंग, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को दिखाए थे तेवर

Sat, 07 Dec 2024 04:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 82वें ओवर में सिराज ने हेड को बोल्ड किया और भारत को राहत की सांस दिलाई। सिराज के यॉर्कर को हेड समझ नहीं सके और बोल्ड हुए।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज - फोटो : @BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एडिलड ओवल में दर्शकों द्वारा हूटिंग की गई। दरअसल, सिराज ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड को आउट करने के बाद तेवर दिखाए थे जिसके बाद दोनों बल्लेबाजों के बीच नोकझोंक हुई थी। इस घटना के कारण स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भारतीय गेंदबाज की हूटिंग की। दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन हेड ने भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया था और आक्रामक बल्लेबाजी कर कंगारू टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था। हेड भारत के लिए और अधिक खतरनाक होते उससे पहले ही सिराज ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन

क्या था मामला?
सिराज दिन की शुरुआत से ही कुछ परेशान थे क्योंकि उन्हें विकेट नहीं मिल रहा था और वह महंगे साबित हो रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 82वें ओवर में सिराज ने हेड को बोल्ड किया और भारत को राहत की सांस दिलाई। सिराज के यॉर्कर को हेड समझ नहीं सके और बोल्ड हुए। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की बेहतरीन पारी खेली। हेड को आउट करने के बाद हालांकि सिराज अपना आपा खो बैठे और उन्होंने आक्रामकता दिखाई जिस पर हेड ने भी पवेलियन लौटते समय सिराज से कुछ कहा। इस दौरान सिराज और हेड के बीच तू-तू मैं-मैं भी देखने मिली और माहौल कुछ सेकेंड के लिए गरमा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, एडिलेड में दर्शक ने हेड को स्टैंडिंग ओवेशन दिया, लेकिन सिराज की हूटिंग करने लगे। 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी इस बारे में राय रखी और कहा कि सिराज की हूटिंग होना उम्मीद के अनुरूप था। गावस्कर ने कहा, 'जाहिर है कि शतक लगाने के बाद जब आप स्थानीय पसंदीदा खिलाड़ियों को इस तरह विदाई देंगे तो आपको जवाब मिलेगा।' सिराज हूटिंग के बाद परेशान दिखे और अगले ही ओवर में मिचेल स्टार्क ने उनके ओवर से 11 रन निकाले। 

विज्ञापन

हेड की तूफानी पारी 
हेड का 111 गेंदों में शतक डे नाइट टेस्ट में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज शतक है। इस मामले में हेड ने अपना ही दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ होबार्ट में डे नाइट टेस्ट में 112 गेंद में शतक जड़ा था। तीसरे नंबर पर भी हेड ही हैं। उन्होंने 2022 में एडिलेड डे नाइट टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 125 गेंद में शतक जड़ा था। इस लिस्ट में 139 गेंद के साथ चौथे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट और पांचवें नंबर पर 140 गेंद के साथ पाकिस्तान के असद शफीक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें