फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: डे नाइट टेस्ट में पहली पारी में बढ़त गंवाने वाली टीम महज दो बार जीती, एक में भारत भी बन चुका शिकार

Sat, 07 Dec 2024 03:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को एक विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और 251 रन बनाने में आखिरी के नौ विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 157 रन की बढ़त मिली।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। यह एक डे नाइट टेस्ट है और गुलाबी गेंद से खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलियाई टीम को 157 रन की बढ़त मिली। अब तक डे नाइट टेस्ट में सिर्फ दो ही बार ऐसा हुआ है जब पहली पारी में बढ़त गंवाने वाली टीम कोई मैच जीती हो। इसमें से एक बार भारत भी शिकार हो चुका है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

कब-कब हुआ ऐसा?
पहली बार ऐसा 2018 में हुआ था जब वेस्टइंडीज को पहली पारी में बढ़त मिली थी और श्रीलंका उस टेस्ट में पिछड़ रहा था। वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में 50 रन की बढ़त हासिल थी। हालांकि, श्रीलंका ने जबरदस्त वापसी की और ब्रिजटाउन में खेले गए उस मैच को अपने नाम किया था। वहीं, दूसरी बार ऐसा 2020 में एडिलेड में डे नाइट टेस्ट में हुआ था। तब भारत ने पहली पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया पर 53 रन की बढ़त बनाई थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी की और भारत को महज 36 रन पर समेट दिया था। इसके बाद 90 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। देखने वाली बात यह है कि क्या भारत तीसरी बार ऐसा कर पाएगा और ऑस्ट्रेलिया से 2020 का बदला ले पाएगा? यह तो समय ही बताएगा। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को एक विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और 251 रन बनाने में आखिरी के नौ विकेट गंवा दिए। शुरुआती सत्र में टीम ने मैकस्वीनी (39), स्टीव स्मिथ (2) और मार्नस लाबुशेन के रूप में तीन विकेट गंवाए। लाबुशेन ने 64 रन बनाए। मैकस्वीनी और स्मिथ को बुमराह ने आउट किया, जबकि लाबुशेन को नीतीश रेड्डी ने आउट किया। उस्मान ख्वाजा को शुक्रवार को बुमराह ने आउट किया था।

इसके बाद दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने खूब रन बनाए और टेस्ट करियर का आठवां शतक जड़ा। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की पारी खेली। मिचेल मार्श नौ रन, एलेक्स कैरी 15 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका पैट कमिंस के रूप में लगा। बुमराह ने पैट कमिंस को क्लीन बोल्ड किया। कमिंस 12 रन बना सके। डिनर ब्रेक के बाद मिचेल स्टार्क भी 18 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, सिराज ने बोलैंड (0) कर ऑस्ट्रेलिया की पारी को खत्म किया। वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट लिए। इन दोनों के अलावा नीतीश रेड्डी और अश्विन को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें