फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति संग विवाद सुलझाने के लिए हसीन ने अपनाया नया हथियार, शमी को टेकने पड़ सकते हैं घुटने

Wed, 09 May 2018 05:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
विज्ञापन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्म शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच इस मसले को सुलझाने के लिए अब तुर्क बिरादरी सामने आई है। हसीन जहां के अपील करने पर तुर्क बिरादरी ने दोनों पक्षों को सामने बैठाकर विवाद सुलझाने का फैसला किया है। बता दें कि इससे पहले तुर्क बिरादरी के मुखियाओं ने हसीन जहां के साथ एक गुप्त बैठक की थी।

विज्ञापन

mohammed shami
हसीन जहां के साथ इस बैठक में मंगलवार को शमी के रिश्तेदार, करीबी लोग और उनके वकील मौके पर मौजूद रहे। यह गोपनीय बैठक डिडौली कोतवाली इलाके में हुई। इससे पहले रविवार को दहेज उत्पीड़न-दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अचानक अपने ससुराल अमरोहा पहुंची थीं।

रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे डिडौली कोतवाली पहुंचकर हसीन जहां ने पुलिस से सुरक्षा मांगी। उन्होंने पुलिस से कहा कि अब उन्हें यहीं रहना है, लेकिन मेरी जान को खतरा हो सकता है, इसलिए मुझे सुरक्षा की जरूरत है। थाने से पुलिसकर्मियों को लेकर वह शमी के गांव सहसपुर अलीनगर स्थित अपनी ससुराल पहुंचीं। ससुराल में ताला लटकता देख वह पड़ोसी के घर में बैठ गईं। 
विज्ञापन

शमी-हसीन विवाद सामने आने के बाद हसीन जहां पहली बार कोलकाता से अपने पति के घर वापस अपनी बच्ची के साथ आई थीं। ससुराल पहुंचते ही हसीन जहां ने अमरोहा में डिडौली कोतवाली पहुंचने के बाद पुलिस सुरक्षा की भी मांग की। उन्होंने साफ कर दिया था कि वह फिर से शमी के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए शमी को उनकी कुछ शर्तें माननी होंग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें