28 साल के इस होनहार खिलाड़ी की रफ्तार इस कदर प्रतिद्वंद्वियों पर हावी रही कि कप्तान कोहली भी उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर वन-डे में भी शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके थे। इस मैच में भी उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वन-डे में मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी की टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी जमकर तारीफ की थी। मैच के बाद विराट ने शमी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा था कि, चोटों से जूझने वाला यह गेंदबाज इस समय फिटनेस के मामले में सर्वश्रेष्ठ स्तर पर है।