फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ने कहा वाह, बैली बोले सावधान रहें बल्लेबाज

Fri, 25 Oct 2013 06:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीरीज के अपने पहले ही वनडे मैच में तहलका मचाने वाले मोहम्मद शमी की दोनों कप्तानों ने तारीफ की है।
विज्ञापन


सात मैचों की सीरीज के पहले तीन मैचों में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज खासकर इशांत शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप रहे जिस कारण रांची में हुए चौथे वनडे में इशांत की जगह तेज गेंदबाज शमी को मौका दिया गया।

पिछले साल की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाले मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब कर दी और उसके तीन धाकड़ बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाकर संकट में डाल दिया। शमी ने इस मैच में 42 रन पर तीन विकेट झटके थे।
विज्ञापन



















शमी ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से कंगारू बल्लेबाजों को खूब परेशान भी किया। उनकी गेंदबाजी क्षमता पर दोनों टीमों के कप्तानों की तारीफ की है।

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की है। वहीं विपक्षी कप्तानी जॉर्ज बैली ने अपने बल्लेबाजों को इस गेंदबाज से सजग रहने की सलाह दी है।

'बेहद समझदार गेंदबाज हैं'
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में बारिश के कारण रद्द हुए मैच के बाद कहा, ''शमी गेंद के साथ बहुत ही समझदारी के साथ खेल रहे थे। वह आपकी सोच से भी तेजी से गेंद करते हैं, जो काफी अहम है। वह अच्छे से गेंद कर रहे थे और विकेट निकाल रहे थे।"

ऑस्ट्रेलिया की पारी में भारतीय खिलाड़ियों के खराब क्षेत्ररक्षण का बचाव करते हुए धोनी ने कहा, "कभी-कभी ऐसा होता है। हमने छह बार कैच छोड़े। लेकिन कुछ स्टेडियम ऐसे होते हैं, जहां पर क्षेत्ररक्षण करना कुछ मुश्किल होता है। हमें यकीन है कि अगले मैच में हम क्षेत्ररक्षण में सुधार कर लेंगे।"
विज्ञापन


'शमी से सजग रहना होगा'
कप्तान जॉर्ज बैली ने रांची में शमी की कहर बरपाती गेंदबाजी के बाद अपने बल्लेबाजों को इस गेंदबाज से सावधान रहने को कहा है।

उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने वह किया जो इस सीरीज में अब तक देखने को नहीं मिली थी। हमारी उम्मीद से वह कहीं ज्यादा तेज निकले। उन्हें गति के साथ स्विंग भी मिल रही थी।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें