टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों अपनी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए मैच फिक्सिंग सहित कई आरोपों के चलते विवादों में घिरे हुए हैं। इन सबके बीच शमी ने विवादों से अपनी ध्यान हटाने के लिए गाजियाबाद में जमकर प्रैक्टिस की। माना जा रहा है कि शमी ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सलह मानते हुए यह कदम उठाया है। दरअसल हाल ही में धोनी ने मीडिया के सामने शमी से जुड़े इस विवाद पर बयान दिया था कि वह एक अच्छे क्रिकेटर हैं और उन्हें क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए।
इसके अलावा उनके प्रैक्टिस की दूसरी वजह आईपीएल भी है। शमी
आईपीएल के 11वें सीजन में
दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेल सकते हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि
बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट इन दिनों उन पर लगे मैच फिक्शिंग के आरोपों की जांच कर रही है। जब तक वह इस मामले में निर्दोष साबित नहीं जाते हैं तब उनके आईपीएल में खेलने पर संशय बना हुआ है।
आईपीएल का 11वां सीजन 7 अप्रैल से खेला जाना है और प्रैक्टिस करके शमी ने अपने आलोचकों को यह जवाब देने की कोशिश भी की है कि पत्नी हसीन जहां के आरोपों का उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है और इस विवाद में वह पूरी तरह निर्दोष हैं।
फिलहाल इन आरोपों के बाद से बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से शमी का नाम हटा लिया है। वहीं, दिल्ली डेयरडेविल्स फ्रैंचाइजी का कहना है कि जब तक एंटी करप्शन यूनिट की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक उनके खेलने पर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता है।
देखिए वीडियो-