भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने खेल वेबसाइट 'स्पोर्ट्सकीड़ा' के साथ खास मुलाकात करते हुआ पूर्व कप्तान की जमकर तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के बारे में जमकर बात की।उन्होंने धोनी और भुवनेश्वर की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों को मौजूद समय में विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हैं।
बकौल मोहम्मद कैफ, "मौजूदा आईपीएल में धोनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है, उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन पारी खेल फिर से साबित कर दिया कि वह एक महान खिलाड़ी हैं। वह भारतीय क्रिकेट के लिए एक आदर्श हैं साथ ही युवा खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल भी।"
इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार को लेकर कहा, "मौजूदा आईपीएल सत्र में भुवनेश्वर ज़बरदस्त गेंदबाजी का नमूना पेश कर रहे हैं। उनकी गेंदबाजी में निखार आ रहा है। विपक्षी टीम का अच्छे से अच्छा बल्लेबाज़ उनको खेलने में खासी दिक्कत महसूस करता है।"
भुवनेश्वर कुमार ने सचिन तेंदुलकर को शून्य पर आउट कर सनसनी फैला दी थी। कैफ के अनुसार भुवी एक ज़बरदस्त गेंदबाज हैं और उनका भविष्य काफी सुनहरा है।