फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार साामने आए मोहम्मद भाई, शमी और अलिश्बा को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 21 Mar 2018 07:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : file
विज्ञापन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों अपनी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों की वजह से मुसीबत में फंसे हुए हैं। इस बीच उनके लिए लंदन से राहत की खबर आई है। दरअसल हसीन जहां जिस मोहम्मद भाई का जिक्र कई बार अपनी मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान कर चुकी हैं, अब उन्होंने कहा है कि शमी का मैच फिक्सिंग से कोई लेना देना नहीं हैं और वह बिलकुल निर्दोष हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि मोहम्मद भाई से पहले अलिश्बा ने भी शमी को निर्दोष बताया था। एक इंटरव्यू के दौरान मोहम्मद भाई ने कहा कि मैं शमी और उनकी पत्नी से लंदन में मिला था लेकिन एक क्रिकेट फैन के तौर पर। जिस तरह उन्हें पूरी दुनिया एक क्रिकेटर के तौर पर जानती है ठीक वैसे ही मैं भी उन्हें जानता हूं। 

उन्होंने कहा कि मेरी मुलाकात उनसे इंग्लैंड में एक मैच के दौरान हुई थी और मैंने वक्त निकालकर उन दोनों को यहां घुमाया था। हमने साथ बैठकर खाना भी खाया। इसके अलावा भारत लौटते वक्त मैंने अपनी पूरी फैमली के साथ उन दोनों को एयरपोर्ट छोड़ा था।

विज्ञापन

मैं तिरंगे को कभी झूकने नहीं दूंगा

मोहम्मद शमी
मोहम्मद भाई ने कहा कि शमी पर लगे फिक्सिंग के आरोप बिलकुल बेबुनियाद हैं और अगर इस विवाद में मेरा नाम आ रहा है तो मैं जांच के लिए भी तैयार हूं। मैं भले ही 25 साल से यहां रह रहा हूं लेकिन मेरे अंदर भारतीय खून है और मैं कभी भी तिरंगे को झूकने नहीं दूंगा। 
विज्ञापन

मैं अलिश्बा को नहीं जानता, कभी नहीं गया पाकिस्तान

Mohammed Shami
मोहम्मद भाई ने कहा कि मैं किसी अलिश्बा नाम की लड़की को नहीं जानता हूं। मैं पहली बार उनका नाम मीडिया में सुना। पैसे लेने की बात पर उन्होंने कहा 'मैंने कभी किसी से पैसे नहीं लिए हैं और न ही कभी पाकिस्तान गया हूं। मैं नहीं जानता कि मेरा नाम उसके साथ क्यों जोड़ा जा रहा है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें