फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद सिराज के पिता का निधन, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है भारतीय क्रिकेटर, अंतिम संस्कार में शामिल होना मुश्किल

Fri, 20 Nov 2020 09:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पिता मोहम्मद गौस के साथ सिराज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब द्विपक्षीय सीरीज शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। लेकिन भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक बड़ा सदमा पहुंचा है। सिराज के 53 वर्षीय पिता मोहम्मद गौस का निधन हो गया। वे फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे और अपना इलाज करवा रहे थे।

विज्ञापन


एक गरीब परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सफर में सिराज के पिता ने उनकी सबसे ज्यादा मदद की। सिराज की सफलता में उनके पिता की अहम भूमिका रही और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन किया।

सिराज की इंडियन प्रीमियर लीग टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ट्वीट करते हुए उनके पिता के निधन की पुष्टि की। आरसीबी ने ट्विट कर कहा, ‘मोहम्मद सिराज और उनके परिवार के प्रति हम तहेदिल से प्रार्थना करते हैं और शोक जताते हैं जिन्होंने अपने पिता को खो दिया। पूरा आरसीबी परिवार इस मुश्किल समय में आपके साथ है। मियां, मजबूत बने रहिए।’
विज्ञापन

 


रिपोर्ट के मुताबिक पृथकवास से जुड़े नियमों के कारण सिराज पिता के अंतिम संस्कार के लिए हैदराबाद नहीं लौट पाएंगे। गौरतलब है कि भारतीय टीम 13 नवंबर को आस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद से अभी 14 दिन के पृथकवास से गुजर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें