फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म नहीं हो रही मोहम्मद शमी की मुश्किलें, अब पत्नी हसीन जहां ने रख दी इतनी बड़ी डिमांड

Wed, 11 Apr 2018 01:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Haseen Jahan
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चला आ रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को पुलिस में केस दर्ज कराने के बाद अब बुधवार को हसीन जहां ने शमी से भरण-पोषण के रूप में प्रतिमाह 10 लाख रुपए की डिमांड कर डाली।


 
विज्ञापन

2 of 6
mohammad shami
इस मामले में घरेलू हिंसा एक्ट 2005 के तहत दर्ज केस की सुनवाई करते हुए अलीपुर कोर्ट के तीसरे न्यायिक मैजिस्ट्रेट ने शमी और अन्य आरोपियों से समन मिलने के 15 दिन के अंदर कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन

3 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : self
वहीं, इस मामले के लेकर हसीं जहान के वकील जाकिर हुसैन ने कहा, 'मैजिस्ट्रेट ने हमारी याचिका सुनी और दूसरे पक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अगली सुनवाई 4 मई को है।' हसीन का कहना है कि, वह काफी घाटे में है। उन्होंने कहा कि जब शमी 7 दिन के लिए दिल्ली में था तो मै उससे मिलने गई थी, लेकिन वह जिस तरीके से मेरे साथ व्यवहार किया मैं उसे कभी नहीं भूल सकती। वह मेरी बेटी के साथ भी एक बार मिला। इस दौरान मैं अपनी डिमांड रखा, लेकिव इस बात का वह कोई जवाब नहीं दिया। 
 

4 of 6
mohammed shami
बता दें कि हसीन जहां ने मंगलवार को सुबह करीब 10:30 बजे कोर्ट पहुंचीं। हसीन ने अपने पति शमी के अलावा ,शमी की मां अंजुमन आरा बेगम, बहन सबीना अंजुम, भाई मो. हसीब अहमद और हसीब की पत्नी शमा परवीन के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

5 of 6
मोहम्मद शमी
हसीन ने इन सब लोगों के खिलाफ पिछले 8 मार्च को कोलकाता के जाधवपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इस मसले को लेकर हसीन के वकील जाकिर ने बताया कि यह केस पहले के केस से अलग है। उन्होंने कहा कि शमी ने हसीन को कोई पैसे नहीं दिए हैं। उन्होंने एक लाख का चेक दिया था जो बाउंस हो गया था। अब जहां के पास खर्च चलाने के लिए भी पैसे नहीं हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mohammed Shami
वकील ने कोर्ट से कहा कि शमी हर साल लगभग 100 करोड़ रुपये कमाते हैं, इसलिए उनके लिए हसीन को पैसे देने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार का ध्यान रखना शमी का फर्ज है। इसलिए 7 लाख रुपये हर महीने जहां और तीन लाख रुपये बच्चे के लिए मांगे गए हैं। पुलिस इस मामले में शमी के गांव अमरोहा जाकर पूछताछ कर चुकी है लेकिन शमी से अभी पूछताछ नहीं की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें