फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद ट्रोल होने वाले अर्शदीप को मिला शमी का साथ, लिखी यह बात

Tue, 06 Sep 2022 04:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अर्शदीप ने कैच छोड़ दिया था। इसके बाद भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले 2021 विश्व कप में शमी ने पाकिस्तान के खिलाफ खराब गेंदबाजी की थी और भारत हार गया था। दोनों मौकों पर खिलाड़ियों को जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ा। अब शमी ने अर्शदीप का साथ दिया है। 
 
विज्ञापन
मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में भारतीय टीम को सुपर चार के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार का सबसे बड़ा जिम्मेदार अर्शदीप सिंह को माना गया, जिन्होंने 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच छोड़ दिया था। इसके बाद आसिफ ने आठ गेंद में 16 रन बनाकर पाकिस्तान को मैच जिता दिया। भारत की इस हार के बाद अर्शदीप सिंह को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। कुछ आलोचकों ने उनके बारे में आपत्तिजनक बातें भी कहीं। किसी पाकिस्तानी ने मौके का फायदा उठाकर विकीपीडिया पर उन्हें खलिस्तानी भी लिख दिया। अब मोहम्मद शमी ने अर्शदीप का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


शमी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर अर्शदीप का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा कि अर्शदीप आप चिंता न करें। हम भारतीय आपके साथ हैं। अपने आगामी मैचों पर ध्यान दें। उन लोगों की तरफ न देखें और न ही उनकी बातों पर ध्यान दें। 
विज्ञापन

अर्शदीप सिंह के समर्थन में शमी की स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल ट्रोल हुए थे शमी
साल 2021 विश्व कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ था और टीम इंडिया यह मुकाबला 10 विकेट से हार गई। इस मैच में भारत के कई खिलाड़ियों ने आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया था। हालांकि, आलोचकों ने शमी पर सबसे ज्यादा निशाना साधा। शमी के धर्म को लेकर कई अभद्र टिप्पणियां की गईं और उन्हें देशद्रोही तक कह दिया गया था। इसके बाद कप्तान विराट सहित कई दिग्गज खिलाड़ी उनके बचाव में उतरे थे। 

अर्शदीप के बचाव में भी कई खिलाड़ी बयान दे चुके हैं। विराट कोहली ने भी अर्शदीप के बचाव में कहा था कि कोई खिलाड़ी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता है। मैच में काफी दबाव था और गलतियां हो सकती हैं। मुझे अब भी याद है कि मैं अपनी पहली चैंपियंस ट्रॉफी (2009) खेल रहा था और मैच पाकिस्तान के खिलाफ था। मैंने शाहिद अफरीदी के खिलाफ बहुत खराब शॉट खेला था। मैं सुबह पांच बजे तक सीलिंग देख रहा था, मुझे नींद नहीं आ रही थी और मुझे लगा कि मेरा करियर खत्म हो गया है, लेकिन ये चीजें स्वाभाविक हैं। 

कोहली ही नहीं हरभजन सिंह और इरफान पठान समेत कई क्रिकेटर्स अर्शदीप के समर्थन में सामने आए हैं। हरभजन ने ट्वीट किया- युवा अर्शदीप सिंह की आलोचना करना बंद करें, कोई जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता, हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। वहीं, इरफान ने लिखा- अर्शदीप मजबूत मानसिकता वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें इसी तरह बने रहना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें