फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगर आपके पास अश्विन-जडेजा हों तो तेज गेंदबाज कर सकते हैं आराम'

Mon, 07 Oct 2019 09:28 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अश्विन और जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि अगर आपके पास रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे गेंदबाज हैं तो आपकी टीम के पेसर आराम कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

शमी - फोटो : सोशल मीडिया
शमी ने मैच के पांचवें दिन रविवार को हालात का फायदा उठाया और पांच विकेट लिए। जडेजा को चार विकेट मिले। भारत ने यह मैच 203 रनों से जीता। अश्विन भले ही दूसरी पारी में एक विकेट सके लेकिन पहली पारी में उन्होंने सात विकेट अपने नाम किए थे।

शमी - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद शमी ने कहा, 'अगर आपके पास अश्विन और जडेजा जैसे गेंदबाज हैं तो आपके तेज गेंदबाज आराम कर सकते हैं। उन्हें हालात की चिंता नहीं रहेगी क्योंकि वह जानते होंगे कि ये दो चैम्पियन गेंदबाज मैदान पर हैं।'

मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
शमी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की इस बात के लिए तारीफ की कि कोहली ने गेंदबाजों अपने हिसाब से स्पेल चुनने की आजादी दी। शमी ने कहा, 'कोहली सबकी सुनते हैं। वह रणनीति के हिसाब से खिलाड़ियों को अपनी भूमिका के साथ न्याय करने की आजादी देते हैं। गेंदबाज अपने हिसाब से निर्णय ले सकते हैं कि उन्हें कब पांच से सात ओवर का स्पैल करना है और कब रुकना है। यह एक शानदार कप्तान की निशानी है। कोहली और खिलाड़ियों के बीच का तालमेल शानदार है। वह हम पर भरोसा करते हैं और हम उन पर।'
विज्ञापन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा। अभी भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें