फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: मोहम्मद शमी के इस अनोखे रिकॉर्ड को जानकर हो जाएंगे हैरान, अश्विन-जहीर और ईशांत से हैं आगे

Sun, 02 Jan 2022 09:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

शमी ने सबसे कम गेंदें फेंककर 200 विकेट हासिल किए। इसमें वह बाकी भारतीय गेंदबाजों से काफी आगे निकल गए।
विज्ञापन
शमी ने 200 विकेट परे किए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग में सोमवार से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा जब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतेगी। इस मैच में तेज गेंदबाजी की कमान एकबार फिर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के हाथों में होगी। 
विज्ञापन


शमी 200 टेस्ट विकेट लेने वाले 11वें भारतीय गेंदबाज
शमी ने पिछले टेस्ट यानी सेंचुरियन में 200 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने इसके लिए 55 टेस्ट मैच खेले हैं। वे यह मुकाम हासिल करने वाले 11वें भारतीय गेंदबाज बने। सबसे कम टेस्ट खेलकर 200 टेस्ट विकेट हासिल करने के मामले में शमी आठवें नंबर पर हैं। भारतीयों में सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है। अश्विन ने 37 टेस्ट में 200 विकेट हासिल किए थे।

सबसे कम गेंदें फेंककर 200 विकेट लिए
हालांकि, एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसे शमी ने अपने नाम किया। वो यह है कि शमी ने सबसे कम गेंदें फेंककर 200 विकेट हासिल किए। इसमें वह बाकी भारतीय गेंदबाजों से काफी आगे निकल गए। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो कि जसप्रीत बुमराह, अश्विन और ईशांत शर्मा तक हासिल नहीं कर पाए। शमी ने 200 टेस्ट विकेट के लिए 9896 गेंदें फेंकी। उनका स्ट्राइकर रेट बाकी भारतीय गेंदबाजों से कहीं बेहतर है।
विज्ञापन


अश्विन और ईशांत भी शमी से पीछे
अश्विन को 200 विकेट लेने के लिए 10248 गेंदें फेंकनी पड़ी थीं। शमी 10000 से कम गेंद फेंककर 200 टेस्ट विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। 200 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे शानदार स्ट्राइक रेट शमी का ही है। इस मामले में 11 गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर अश्विन और तीसरे नंबर पर पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान हैं। वहीं, चौथे नंबर पर ईशांत शर्मा हैं। 

क्या है बॉलिंग स्ट्राइक रेट
गेंदबाज के लिए बॉलिंग स्ट्राइक रेट को प्रति विकेट के लिए गए गेंदों की औसत संख्या के रूप में परिभाषित किया जाता है। स्ट्राइक रेट जितना कम होगा, एक गेंदबाज उतनी ही जल्दी विकेट लेने में प्रभावी होगा।

100 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में बेस्ट स्ट्राइक रेट
गेंदबाज स्ट्राइक रेट
मोहम्मद शमी 49.26
जसप्रीत बुमराह 50.56
उमेश यादव 51.69
रविचंद्रन अश्विन 52.25
इरफान पठान 58.84
जहीर खान 60.40
ईशांत शर्मा 61.61
रवींद्र जडेजा 61.78

इतना ही नहीं शमी का गेंदबाजी स्ट्राइक रेट 100 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में भी सबसे बढ़िया है। अब तक 23 भारतीय गेंदबाजों ने टेस्ट में 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। इसमें से शमी का स्ट्राइक रेट 49.26 है। यानी औसतन शमी हर 49वें गेंद पर टेस्ट में विकेट निकालते हैं। इस मामले में बुमराह 50.56 के स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे और उमेश यादव 51.69 के स्ट्राइक रेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें