फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली बोले- टीम इंडिया का ये गेंदबाज दुनिया के टॉप थ्री फॉस्ट बॉलर्स में शामिल

Tue, 15 Aug 2017 12:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विराट, भुवनेश्वर और शमी - फोटो : icc
विज्ञापन
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में  वर्तमान में दुनिया के तीन शीर्ष गेंदबाजों’ में आंका। कोहली ने मैच के बाद प्रेस काफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं निश्चित तौर पर शमी को दुनिया के शीर्ष तीन तेज गेंदबाजों में शामिल करूंगा। उसकी विकेट लेने की क्षमता और मैचों पर उसके प्रभाव के कारण। जब वह अपना मन बना लेता है और अपना 120 प्रतिशत देता है तो वह नियमित तौर पर 145 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता है और नियमित तौर पर 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता है और बल्लेबाजों को परेशान करता है।’’ कोहली का मानना है कि शमी का करियर चोटों से प्रभावित रहा है और अगर वह इससे निपट लें तो वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

शमी में विश्वस्तरीय गेंदबाज बनने की पूरी क्षमता

mohammed shami
शमी ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में तीन टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 17.70 की औसत से 10 विकेट चटकाए। विराट ने कहा, ‘‘वह स्तरीय गेंदबाज है। उसमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला विश्वस्तरीय गेंदबाज बनने की पूरी क्षमता है और उम्मीद करते हैं कि वह और चोटों से परेशान नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह हमारे लिए काफी बेशकीमती गेंदबाज है और जब वह लय में होता है तो उसके देखना शानदार होता है। हम सभी मैदान पर खड़े होकर उसे इस तरह गेंदबाजी करते हुए देखने का लुत्फ उठाते हैं। वह विशेष है। ’’ कप्तान ने हार्दिक पंड्या की भी तारीफ की और कहा कि इस आलराउंडर का आकलन मैदान पर उसके प्रदर्शन को देखकर करना चाहिए मैदान के बाहर उसके व्यवहार को देखकर नहीं।
विज्ञापन

‘प्रदर्शन खुद अपने बारे में बोलता है

उमेश यादव - फोटो : ESPN
उन्होंने कहा, ‘‘प्रदर्शन खुद अपने बारे में बोलता है। उसके आचरण को लेकर भले ही लोगों को समस्या हो लेकिन निश्चित तौर पर टीम में हमें उस पर कोई संदेह नहीं है।’’ कोहली ने साथ ही कहा  ‘‘पिछले कुछ वर्षों में हमारा मजबूत पक्ष हमारी बेंच स्ट्रैंथ रही है। यही कारण है कि हम ऐसे नतीजे हासिल कर पाए क्योंकि अलग अलग मौकों पर अलग अलग खिलाड़ियों को खिलाया लेकिन सभी फिट और अपना काम करने को तैयार थे।’’ कोहली ने कहा, ‘‘अधिकांश हमने खिलाड़ियों को हालात के अनुसार खिलाया जहां हमें लगा कि वे सबसे अधिक प्रभावी होंगे।’’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें