पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान फैशन करना भारी पड़ गया। वह कलाई में पट्टा पहनकर बल्लेबाजी करने उतरे थे। यही पट्टा उनके आउट होने की वजह बना। पैट कमिंस की गेंद पट्टी पर लगकर विकेटकीपर के पास गई। यह पट्टा रिजवान के ग्लव्स से संपर्क में था, जिनकी मदद से रिजवान ने बैट पकड़ा था और उन्हें आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा।
दुर्भाग्यपूण तरीके से आउट होने के बाद रिजवान निराश हो गए और खिसियाते रहे, लेकिन उनके पास पवेलियन लौटने के अलावा कोई चारा नहीं था। रिजवान के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह घटना शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान की पारी 61वें ओवर में हुई। जब पाकिस्तान 317 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था और टीम का स्कोर 219/5 था। सीरीज बराबर करने के लिए केवल 98 रनों की जरूरत थी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने शॉर्ट-पिच गेंद फेंकी जो रिजवान के बल्ले से नहीं टकराई। जबकि ऑन-फील्ड अंपायर ने कैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की अपील को खारिज कर दिया, कमिंस ने तीसरे अंपायर की मदद ली और उन्हें विकेट मिल गया।
तीसरे अंपायर, रिचर्ड इलिंगवर्थ ने अपना समय लिया और इस घटना को विभिन्न कैमरा एंगल से कई बार देखा। हॉटस्पॉट तकनीक कैच की पुष्टि करने में सक्षम नहीं थी, इलिंगवर्थ ने स्निकोमीटर की ओर रुख किया, जिसने पुष्टि की कि गेंद ने रिजवान के कलाईबैंड को छुआ था। जैसे ही मैदानी अंपायर का फैसला पलटा गया, रिजवान ने अंपायर से बात करने का फैसला किया औ अपनी निराशा व्यक्त की।
कमिंस ने पांच विकेट और ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में 79 रन की रोमांचक जीत दिलाई और सीरीज अपने नाम की। 317 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 237 रन पर सिमट गई और मुकाबला हार गई। पाकिस्तान के आखिरी पांच विकेट 18 रन पर गिर गए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस ने दोनों पारी में पांच-पांच विकेट लिए।