भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी कहा था कि यह बेहद घटिया भाषण था। उन्होंने कहा, 'इमरान अब वह नहीं हैं जिन्हें दुनिया जानती थी।'
वहीं, सहवाग ने कहा था कि मुझे झटका लगा कि कोई ऐसी स्पीच कैसे दे सकता है। दुनिया को शांति चाहिए, पाकिस्तान को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है और उनका नेता ऐसी घटिया बातें बोल रहा है। इमरान अब वह नहीं हैं जिसे दुनिया जानती थी। बहुत ही बेकार स्पीच।'
इसके अलावा मोहम्मद शमी, हरभजन सिंह और इरफान पठान ने भी इमरान को आड़े हाथों लिया था और खेल भावना को जिंदा रखने की नसीहत भी दी थी।