फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में कश्मीरी खिलाड़ी को मिला मौका तो भावुक हुए कैफ, बोल- 'बंदूक छोड़ो, बैट-बॉल पकड़ो'

Thu, 01 Feb 2018 07:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Manzoor Dar
विज्ञापन

आईपीएल में इस साल मैदान पर एक ऐसा खिलाड़ी नजर आएगा, जिसकी तुलना महाभारत के भीम से की जाती है। इस खिलाड़ी को कोई 'पांडव' कहकर बुलाता है, तो कोई 'मिस्टर 100 मीटर सिक्सर'। हालांकि इनका असली नाम मंजूर अहमद डार है।

विज्ञापन

Manzoor Dar
आईपीएल के इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब ने मंजूर को 20 लाख रुपये में खरीदा है। बता दें कि मंजूर जम्मू-कश्मीर से आईपीएल में चुने जाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। आईपीएल में उनका चयन होने के बाद उनके घर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

मोहम्मद कैफ - फोटो : The indian express
इस खुशी को न सिर्फ मंजूर के दोस्तों और रिश्तेदारों ने सेलिब्रेट किया, बल्कि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी एक वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की।

Manzoor Dar
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैफ ने कैप्शन में लिखा, 'ये लम्हा मंजूर डार के लिए कितना लाजवाब रहा होगा। अगर कश्मीर के युवा गन की जगह बैट पकड़ें, अगर पत्थर की जगह बॉल थामें तो कश्मीर का वातावरण कितना खूबसूरत हो सकता है।' इस वीडियो में कश्मीर के लोग नाचते और नारे लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मंजूर की मां अपने बेटे की तस्वीर को चूमते दिख रही है।
विज्ञापन

Manzoor Dar
आईपीएल में सिलेक्शन होने के बाद मंजूर ने कहा था कि वह अपने परिजनों के लिए एक बेहतर घर बनवाना चाहते हैं और आईपीएल से मिलने वाले पैसों से अपनी मां का इलाज करवाना चाहते हैं। बता दें कि 6 फुट 2 इंच के मंजूर अहमद डार रात में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं और दिन में  क्रिकेट की प्रैक्टिस करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें