कैफ ने दी कोहली को खास सलाह
कैफ ने कोहली को सलाह देते हुए धोनी की 2011 के फाइनल की पारी याद दिलाई। उन्होंने कहा, "कोहली को यह याद रखने की जरुरत है कि साल 2011 में एमएस धोनी का विश्व कप भी अच्छा नहीं रहा था, लेकिन उन्होंने फाइनल मुकाबले से फॉर्म हासिल की। एक छोटा सुझाव यह है कि कोहली स्लॉगिंग न करें। वह स्लॉगिंग लीग के खिलाड़ी नहीं है। वह गेंद को मेरिट पर खेल सकते हैं और किसी भी आक्रमण के खिलाफ हावी रह सकते हैं।"