पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी और जाने-माने ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज के लिए मौजूदा वक्त अच्छा नहीं चल रहा। पहले वर्ल्ड कप 2019 में बुरी तरह फ्लॉप रहे। नतीजतन 2019-20 के लिए हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कांटेक्ट में भी जगह नहीं मिली। फिर श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज के लिए चुनी गई टीम में भी उनका नाम शामिल नहीं था और अब सोशल मीडिया पर मौजूद उनके फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया।