फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद हफीज का दूसरा टेस्ट निगेटिव, एक दिन पहले PCB ने कोरोना संक्रमित बताया था

Wed, 24 Jun 2020 02:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहम्मद हफीज - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज को कोविड-19 के लिए ‘पॉजिटिव’ पाया गया है, लेकिन एक दिन बाद उनका परीक्षण ‘नेगेटिव’ आया है। हफीज और वहाब रियाज इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में चुने गए उन दस खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनके कोविड-19 के लिए किए गए परीक्षण मंगलवार को ‘पॉजिटिव’ आए थे। टीम को टेस्ट और टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए रविवार को इंग्लैंड रवाना होना है।

विज्ञापन


सात और पाकिस्तानी क्रिकेटर मिले कोरोना पॉजिटिव, इंग्लैंड दौरे से पहले कुल 10 खिलाड़ी संक्रमित
विज्ञापन


हफीज ने बुधवार को ट्विटर पर स्पष्ट किया कि उनका और उनके परिवार के सदस्यों के परीक्षण ‘नेगेटिव’ आए है और अपने दावे के सबूत में उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट भी पोस्ट की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'पीसीबी परीक्षण की कल की रिपोर्ट में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैं दूसरी राय के तौर पर और अपने संतोष के लिए खुद ही अपने परिवार के सदस्यों के साथ परीक्षण करवाने के लिए गया और हमारी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अल्लाह हम सभी को सुरक्षित रखे।‘
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें