एचसीए की बैठक में शामिल होने से रोकने पर अजहरुद्दीन काफी नाराज हैं। 54 वर्षीय अजहरुद्दीन ने कहा, ‘लोगों ने मुझे बैठक के बाहर एक घंटे तक इंतजार कराया। यह बहुत ही शर्मनाक था। मैं हैदराबाद का एक खिलाड़ी हूं और
भारतीय क्रिकेट टीम का 10 साल कप्तान भी रहा हूं। इस संस्थान के कर्ताधर्ता तो क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं जानते। इन लोगों ने अपने जीवन में कभी बल्ला और गेंद हाथ में लिया ही नहीं है।’