6.16PM: नेशनल लेवल के शूटर जसपाल राणा ने कहा कि 'खेलों में सिर्फ पैसा ही नहीं बल्कि अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर और समर्पण की भी जरूरत है।'
5.45PM: उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में पर्यटन बढ़ाना होगा और विस्थापन को घटाना होगा।
4.30 PM: चर्चा में अभिनेता केके मेनन ने कहा कि 'मैं सिर्फ निगेटिव किरदार नहीं निभाता मैं सिर्फ एक्टिंग करता हूं। मैं कम बजट की फिल्में करना पसंद करता हूं।' इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए गाने भी गाए।
4.00 PM: आयुर्वेद के लोकप्रिय आचार्य और पतंजलि के प्रमुख बालकृष्ण ने 'आयुर्वेद उद्योग और पहाड़' विषय पर चर्चा की।
3.45 PM: इससे पहले
लंच के बाद एजुकेशन और पैरेंटिंग पर चर्चा शुरू हुई। शिक्षाविद् सुधा गुप्ता ने शिक्षा और पैरेंटिंग पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'पहले शहरों में होती थी, लेकिन अब उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं। सॉरी, थैंक यू और आई लव यू बोलने से जिंदगी की सारी टेंशन खत्म होती है।'
2.20 PM: गडकरी ने कहा कि जिंदगी वनडे क्रिकेट की तरह है। इसलिए उन्हें बॉल बरबाद करना पसंद नहीं है। या तो शॉट मारो या आउट हो जाओ। उन्होंने कहा कि जहां हिम्मत है वहां रास्ता है।
2.00 PM: गडकरी ने कहा कि वो परिवारवाद के खिलाफ हैं इसलिए उनके परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि भारी भरकम डिपार्टमेंट संभालना आसान है या पार्टी का अध्यक्ष बनना तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी हारना नहीं सीखा।
1.50 PM: गडकरी ने कहा कि जिन इलाकों में पेड़ काटे जा रहे हैं वहां प्लान्टेशन के लिए प्रति किलोमीटर 15 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है।
1.40 PM: नितिन गडकरी ने कहा कि एक साल में उत्तराखंड में सड़कों की हालत सुधरेगी। सड़क बनाने के लिए पेड़ काटने पड़ेंगे। लेकिन एक के बदले 10 पेड़ लगाएंगे।
1.35 PM: गडकरी ने कहा कि 2019 के पहले तक नया उत्तराखंड बनाने की योजना है। 111 नदियों में जलमार्ग बनाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2018 के पहले गंगा में जलमार्ग बन जाएंगे।
1.15 PM: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं सपने पूरे करने में भरोसा रखता हूं। उन्होंने कहा कि वह हवा में चलनी वाली बस शुरु करेंगे, उत्तराखंड में बायो फ्यूल का उपयोग होना चाहिए।