फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीएसएल मैच के दौरान मोहम्मद आमिर ने खोया आपा, बल्लेबाज से भिड़े

Wed, 16 Jun 2021 01:00 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

पाकिस्तान सुपर लीग में 14 जून को कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में मोहम्मद आमिर ने आपा खो दिया। वह गुस्से में इस्लामाबाद  के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद से बहस करते दिखाई पडेे। 
विज्ञापन
मोहम्मद आमिर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व तेंज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का पीसीबी के साथ छत्तीस का आंकड़ा रहा है। वह इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं। 14 जून को पीएसएल 2021 का 22वां मैच कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेल गया। इस मुकाबले में आमिर आपा खोते नजर आए। 

विज्ञापन


दरअसल इस्लामाबाद यूनाइटेड की पारी का 15 ओवर मोहम्मद आमिर फेंक रहे थे सामने थे इफ्तिखार अहमद। उन्होंने इस ओवर के दौरान एक यॉर्कर गेंद डाली जिस पर इफ्तिखार ने चौका जड़ा दिया। इससे बाद आमिर बल्लेबाज से गुस्से में बात करते नजर आए। इफ्तिखार ने भी पटलकर उन्हें जवाब दिया। आमिर के गुस्से का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



वीडियो में दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर तीखी बहस हुई। मामले को आगे बढ़ता देख फील्ड अंपायर को दखल देना पड़ा। इस मैच में इफ्तिखान ने 71 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। वहीं कॉलिन मुनरो ने भी शानदार बल्लेबाजी की। कराची किंग्स को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


बीते कुछ समय से मोहम्मद आमिर की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ अनबन चल रही है। बीते साल दिसंबर 2020 में आमिर ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कोचिंग स्टाफ पर कई आरोप लगाए। उनका कहना था की पीसीबी कोचिंग स्टाफ नहीं चाहता कि मैं आगे खेलूं। उन्होंने ये भी कहा कि बोर्ड ने उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया है। इसलिए वह मजबूरी में क्रिकेट छोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें