नौ रन पर टीम आउट और नौ बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन लौटी। यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया मिजोरम की महिला टीम ने सीनियर महिला टी-20 लीग में मध्य प्रदेश के खिलाफ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मप्र टीम
मिरोजम की टीम पहले खेलते हुए 13.5 ओवर में नौ रन पर आउट हो गई। अपूर्वा भारद्वाज ने 25 गेंदों में एक चौके मदद से छह रन बनाए। तीन रन अतिरिक्त मिले।
विज्ञापन
3 of 4
एमपी की गेंदबाज तरंग झा ने चार ओवर में 23 डॉट गेंद फेंकी और सिर्फ दो रन दिए और चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। एमपी ने लक्ष्य को एक ओवर में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया और दस विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।
यह टी-20 में न्यूनतम स्कोर है। अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड चीन (14) के नाम है, जो उसने इसी साल जनवरी में यूएई के खिलाफ बनाया था।