फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला: भारतीय मीडिया पर भड़के शोएब अख्तर, भारत-पाक मैच पर दिया यह बयान

Fri, 22 Feb 2019 01:31 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
india vs pakistan
वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर भारतीय मीडिया भड़क गए। अख्तर ने कहा कि इस मामले में अब तक उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है, इसके बावजूद भारतीय मीडिया में उन्हें बदनाम कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
शोएब अख्तर
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से शोएब अख्तर के नाम पर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। ऐसा कहा जा रहा है कि शोएब ने कुछ दिन पहले कहा था कि बीसीसीआई चाहती है कि विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले खेला जाए, लेकिन भारत सरकार के दबाव की वजह से बोर्ड खुलकर अपनी बात नहीं कह पा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
शोएब अख्तर
अख्तर ने कहा था कि भारतीय टीम चाहे तो वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ खेलने का बहिष्कार कर सकती है। भारत पर हमला हुआ है तो उसे यह निर्णय लेने का अधिकार है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान उनके साथ बहस नहीं कर सकता।

4 of 5
सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर
हालांकि इस मुद्दे पर अब अख्तर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अख्तर ने इस तरह की खबरों को महज अफवाह करार दिया और अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सच सामने लाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shoaib Akhtar
अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैंने मीडिया में भारतीय क्रिकेट को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। भारतीय मीडिया में मेरे बारे में गलत खबरें दिखाई जा रही हैं। इस मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान को आपस में बैठकर बातचीत करनी चाहिए।'


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें