फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिताली राज का छलका दर्द, बोलीं- मुझे गलत तरीके से बनाया गया निशाना

Fri, 10 May 2019 09:49 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिताली राज
विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में अपने स्ट्राइक रेट के लिए मिताली राज को अधिकतर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है लेकिन भारत की एकदिवसीय कप्तान हैरान है कि आखिर क्यों बेहद खराब स्ट्राइक रेट से खेलने वाली खिलाड़ी उनकी तरह आलोचना का शिकार नहीं होतीं।

विज्ञापन


मिताली का मानना है कि उन्हें हमेशा से अनुचित तरीके से निशाना बनाया गया जबकि छोटे प्रारूपों में कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी खराब प्रदर्शन किया। मिताली ने 'क्रिकबज' को दिए साक्षात्कार में कहा, 'पहले मैच (महिला टी20 चैलेंज के) में कुछ खिलाड़ी थीं जिनका स्ट्राइक रेट 100 से कम था। क्या इसे मुद्दा बनाया गया? नहीं। इसकी आलोचना नहीं हुई क्योंकि वह मिताली राज नहीं थी।'

युवा बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज का नाम लिए बगैर मिताली ने कहा कि शीर्ष क्रम की एक बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 50 का था। मिताली ने मुंबई की इस युवा खिलाड़ी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में 22 गेंद में 11 रन बनाए और भारत यह मैच करीबी अंतर से हार गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें